Advertisement

बीकानेर-2.5 लाख नही मिले तो विवाहिता को दी शारीरिक प्रताड़ना,निकाला घर से 5 जनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे के बिग्गाबास निवासी जायदा बानो काजी ने झुंझुनू के डूंडलोद निवासी अपने पति मोहम्मद सकील, सास खातुन, चाची सास सूबे दौलत, रहिना बानो एवं ननद हीना बानो काजी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। जायदा बानो ने जरिए इस्तगासा पुलिस को बताया कि उसका विवाह 6 सितम्बर 2016 को हुआ था एवं उसके पिता ने अपनी हैसियत से अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल जाते ही आरोपियों ने 2.5 लाख रुपये की मांग को लेकर ताने मारने शुरू कर दिया। अगर रकम नही दी तो समाज में बेईज्जती होगी। शारीरिक प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। परिवादिया ने आरोप लगाया कि उसे भोजन से वंचित रखते बीमार होने पर इलाज नही करवाते,सोने के लिए बिस्तर नहीं देते,बालों को पकड़ कर धक्के मारे और हाथ मरोड़कर चोट पहुंचाई। आरोपियों ने 21 नवंबर 2024 को दोबारा ₹2.5 लाख नकद, मोटरसाइकिल और सोने के आभूषणों की मांग की। जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई,तो उन्होंने उसका स्त्री धन हडप लिया व उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई धर्मपाल को सौंप दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!