Advertisement

बीकानेर-शुक्रवार को इन गांवों में होगी बिजली कटौती, पढ़े आमजन से जुड़ी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 132 केवी जीएसएस कितासर पर आवश्यक मरम्मत व रखरखाव कार्य के चलते शुक्रवार 6 दिसम्बर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक इस जीएसएस से जुड़ी सभी सप्लाई बंद रहेगी। एईएन राजूलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जीएसएस पर रखरखाव, मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके कारण कितासर जीएसएस से जुड़े पांच प्रमुख फीडर – कितासर, अमृतवासी, बिग्गा, धीरदेसर चोटियान, कुंतासर के सभी 33 केवी फीडर बंद रहेंगे। इन फीडरों से जुड़े सभी गांव और रोही क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली कटौती होगी। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे इस शटडाउन के चलते होने वाली असुविधा से बचने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारी कर लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!