Advertisement

मा0 विधायक बदलापुर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

मा0 विधायक बदलापुर एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में बदलापुर महोत्सव की तैयारी के संबंध में सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज बदलापुर में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई।


बैठक में समस्त सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महोत्सव के दौरान कृषि विभाग, उद्यान विभाग, सीएमओ विभाग, खादी ग्रामोद्योग, बेसिक शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जायेंगे तथा मौके पर ही लाभार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, सामूहिक विवाह के आयोजन, योजनाओं के प्रचार-प्रसार आदि के संबंध में तथा बदलापुर महोत्सव को लेकर अब तक की गई तैयारी के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान कहा गया कि इस महोत्सव का उद्देश्य है बदलापुर के स्थानीय कलाकारों तथा नई प्रतिभाओं को मंच देना और उनकी प्रतिभा को उभारना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र और वंचित लोगों तक पहुंचाना।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस दौरान यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने, पहले से रूट चार्ट बनाने, कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, व्यवस्थित रखने में पुलिस प्रशासन अपना पूरा योगदान देगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसी एनआरएलएम, पर्यटन सूचना अधिकारी, प्रबन्धक सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!