Advertisement

थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार-

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

थाना खेतासराय पुलिस टीम ने 02 मोबाइल चोर को चोरी की 05 मोबाइल के साथ किया गिरफ्तार-


डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर अरबिन्द कुमार वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के पर्यवेक्षण में थाना खेतासराय पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्तव में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-251/2024 धारा 303(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर का सफल अनावरण करते हुये चोरी गयी मोबाइल व अन्य 04 चोरी की मोबाइल के साथ अभियुक्तिं 1.सकील पुत्र निजामुद्दीन 2.फैय्याज पुत्र धनी निवासीगण वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर को मुखबिर की सूचना पर एसबीआई बैक कस्बा खेतासराय से 100 मीटर आगे से गिरफ्तार कर चोरी गयी मोबाइलों को बरामद किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुये अभियुक्तगण को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुये मा0 न्यायलय भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
सकील पुत्र निजामुद्दीन निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
फैय्याज पुत्र धनी निवासी वार्ड नं0 10 कोहरौटी नगर पंचायत खेतासराय थाना खेतासराय जिला जौनपुर।
बरामदगी का विवरण-
05 चोरी की मोबाइल व 500 रु नगद बिक्री मोबाइल का
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-251/2024 धारा-303(2)/317(2) बीएनएस थाना खेतासराय जनपद जौनपुर ।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, थाना खेतासराय, जौनपुर।
2.उ0नि0 लल्लू सिंह, थाना खेतासराय,जौनपुर।
3.उ0नि0 शैलेन्द्र कुमार राय, थाना खेतासराय जौनपुर।
4.हे0का0 संजय पाण्डेय, थाना खेतासराय, जौनपुर।
5.का0 मनीष यादव, थाना खेतासराय, जौनपुर।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!