Advertisement

बीकानेर-शाम की देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*1* महाराष्ट्र में CM कौन? पवार ने कटाया दिल्ली का टिकट, कुछ ही देर में अजित पवार दिल्ली रवाना,शिंदे बीमार और बेटे ने लिख दी ‘मन की बात’

*2* एकनाथ शिंदे बोले- लोग चाहते हैं कि मैं CM बनूं, भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों के नाम का एलान

*3* महाराष्ट्र: निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी पर्यवेक्षक नियुक्त, 4 दिसंबर को विधायक दल की बैठक

*4* कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज ठाणे में ही रहेंगे। उन्होंने अपनी सभी बैठकें रद्द कर दी हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी खराब सेहत को जिम्मेदार ठहराया है। इस बीच खबर है कि अजित पवार आज दिल्ली में रहेंगे। यहां वे कई अहम बैठकें कर सकते हैं।

*5* क्या अब सब ऑल इज वेल? एकनाथ शिंदे ने आज फिर टाल दीं सारी मीटिंग, अजित पवार निकल रहे दिल्ली

*6* केंद्र में मंत्री ही बन जाता, पर सत्ता की चाह नहीं; डिप्टी सीएम पर बोले एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत

*7* संसद में आज ‘साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे PM मोदी: विपक्ष का लोकसभा-राज्यसभा में अडाणी मुद्दे पर हंगामा, दोनों सदन 3 दिसंबर तक स्थगित

*8* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम चार बजे ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म देखेंगे। प्रधानमंत्री इस फिल्म को संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में देखेंगे। इस दौरान कैबिनेट के कई मंत्री और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी साथ रहेंगे

*9* संसद में मुद्दों को लेकर INDIA गठबंधन में मतभेद: TMC बैठक में नहीं गई, कहा- कांग्रेस सिर्फ अडाणी पर अटकी, हम अन्य मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं

*10* यूपी से किसानों का दिल्ली मार्च, बॉर्डर पर 3KM जाम: 5 हजार किसान संसद का घेराव करेंगे; RAF, वज्र वाहन तैनात; ड्रोन से निगरानी

*11* लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए’, विरोध प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट की किसान नेताओं को हिदायत

*12* भारतीय नौसेना दिवस 4 दिसंबर को, पुरी बीच पर होगा भव्य आयोजन; जल, थल और नभ में दिखेगा अदम्य साहस

*13* नौसेना प्रमुख बोले- 26 राफेल, 3 पनडुब्बियों की डील जल्द, अगले साल तक हर महीने 1 जहाज नौसेना में शामिल होगा, 62 जहाज का निर्माण जारी

*14* गमछा बांधकर UPSC पढ़ाने वाले ओझा सर AAP में शामिल: दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं, BJP-कांग्रेस से मांग चुके लोकसभा टिकट

*15* फेंगल तूफान-तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में लैंडस्लाइड: मकानों पर गिरी 40 टन की चट्टान, 7 लोग लापता; कृष्णागिरी में भारी बारिश से बसें-कारें बह गईं

*16* शुरुआती झटकों के बाद संभला बाजार; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी 24300 के करीब
*=============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!