पूर्व विधायक के पुत्र पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830-

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि पूर्व विधायक हरिराम चेरो का पुत्र मंगलम चेरो काफी दिनों से फोन करके, परेशान करता है, धमकी देता है कि तुम्हारा अश्लील विडियो और फोटो मेरे पास है, उसे वायरल कर दूंगा। गत 16 नवंबर को दिन में 11 बजे की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि आरोपी ने उस फोन कर दुद्धी बुलाया। इंकार पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इससे डरकर जब वह शिवाजी तालाब के पास पहुंची तो वहां मंगलम पहले से मौजूद था। उसे पास स्थित एक मकान में ले गया। विरोध के बावजूद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आगे चलकर विवाह कर लेने का झांसा देते हुए इस बात का जिक्र किसी से न करने की बात कही गई। पीड़िता द्वारा पूर्व में शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और अब वीडियो वायरल करने की धमकी दिए जाने की बात कही तो खफा होकर आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी।
पैसा ऐंठने की साजिश मात्र है ये आरोप –
उधर, पूर्व विधायक के छोटे पुत्र यतेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 नवंबर को उसका भाई बकाया पैसा लेने दुद्धी के शिवाजी तालाब के पास गया था। इसी दौरान वहां आई युवती पुरानी रंजिश में मंगलम से विवाद करने लगी। कुछ ही देर में युवती का भाई व मां भी आ गई। तीनों ने मंगलम के साथ मारपीट की और सामान छीन लिया। घटना के बाद से ही मंगलम का पता नहीं है और फोन नंबर भी बंद है। अनहोनी की आशंका है। बताया कि मंगलम की शादी तय हो चुकी है। 12 नवंबर को सगाई भी थी। इसी के बाद से पैसे ऐंठने के मकसद से युवती ने पुरानी रंजिश में ऐसी घटना कराई। पूर्व में भी वह झूठा मुकदमा दर्ज करा चुकी है।
मामला दर्ज कर जाँच में जुटी पुलिस –
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। युवती की तहरीर पर विधायक पुत्र के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप के मामले में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3), 64(2) (एम) के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर बीएनएस की धारा 309(4) और 115 (2) के तहत एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।


















Leave a Reply