Advertisement

बीकानेर-दोपहर को मूंगफली भरा ट्रक पलटा, यातायात हुआ बाधित देखे फोटो सहित पूरी खबर।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ के बीदासर रोड पर स्थित कृषि उपज मंडी के पास इन दिनों मूंगफली बेचने के लिए किसान निरन्तर आ रहे हैं तो वहीं व्यापारी भी मूंगफली खरीदने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में बीदासर रोड पर एक ओर जहां ट्रैफिक जाम के कारण यातायात बाधित हो रहा है वहीं ओवरटेकिंग के कारण बड़े ट्रक भी संतुलन बिगड़ने के कारण पलटी खा रहे हैं। आज दोपहर इसी रोड पर मूंगफली की बोरियों से भरा ट्रक संतुलन खोकर पलट गया। गनीमत रही कि कोई इस घटना में ट्रक ड्राइवर को मामूली चोट आई है। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाधित यातायात को सुचारू करवाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!