Advertisement

भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर टेबल टॉक व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर टेबल टॉक व मॉक ड्रिल का हुआ आयोजन।

रामगढ़: भूकंप के दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर गुरुवार को 9 वीं वाहिनी राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम से इंस्पेक्टर रणविजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला समाहरणालय सभाकक्ष में टेबल टॉक एवं अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के परिसर में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

इस दौरान सर्वप्रथम समाहरणालय सभाकक्ष में टेबल टॉक के दौरान एनडीआरएफ टीम के पदाधिकारियों के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से भूकंप के दौरान सुरक्षा दृष्टिकोण से संचालित की जाने वाली गतिविधियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई वही इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़ श्री अनुराग तिवारी के द्वारा उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टेबल टॉक के उपरांत अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के परिसर में भूकंप के दौरान रेस्क्यू सहित अन्य आकस्मिक स्थिति में संचालित की जाने वाली गतिविधियों को लेकर मॉक ड्रिल किया गया।

संवाददाता -ओमप्रकाश गुप्ता
रामगढ़

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!