Advertisement

झारखंड – एक भी लोकसभा सीट नही जीत पायेगा भारतीय जनता पार्टी- विनोद किस्कू

० झारखंड मे एक भी लोकसभा सीट नही जीत पायेगा बीजेपी- विनोद किस्कू ०

“युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव के तत्वाधान में आयोजित न्याय यात्रा “

रविवार को हजारीबाग लोकसभा भावी उम्मीदवार सह जिला अध्यक्ष युवा सम्राट विनोद किस्कू जी ग्राम पंचायत बलकुदरा पहुंचे। राज्य के माननीय लोकप्रिय झारखंडी योद्धा पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी की रिहाई एवं न्याय की मांग को लेकर झामुमो के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव के तत्वाधान में आयोजित न्याय यात्रा में मुख्य रूप से विनोद किस्कू जी शामिल हुए। न्याय यात्रा के तहत सैकड़ो लोगों के साथ आगे आगे मार्च किया एवं केंद्र सरकार की तानाशाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लगभग दो किमी० की इस न्याय यात्रा में पैदल मार्च करते हुए सभी लोग बलकुदरा के जिंदल ऐ गेट से बी गेट,पाहन टोला,नया टोला,बडका टोला होते हुए पुराना टोला तक पहुंचे। जिला अध्यक्ष श्री विनोद किस्कू ने कहा कि केंद्र की सरकार सत्ता के हनक में डूबी हुई है। देश को तानाशाही के जरिए चलाना चाह रही है। लोकतांत्रिक तरीके से जब एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री हेमंत जी से ये लोग नहीं सके तो सत्ता के हनक के तहत साजिशों का ताना बाना बुन कर जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए हेमंत सोरेन जी को जेल भेजने का काम किया है। लेकिन झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता सजग है। केंद्र के इशारे पर हुए सारे खेल को समझ चुकी है और आगामी चुनावों में इसकी भारी कीमत भाजपा को चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि जल्द हेमंत सोरेन जी की रिहाई नहीं हुई तो आदिवासी मूलवासी व्यापक उग्र आंदोलन करने को तैयार हैं। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि जब से झारखंडी योद्धा हेमंत सोरेन जी की सरकार बनी थी उस समय से भाजपा को यह पच नहीं रहा था और हर दिन सरकार गिरने और गिराने की बात करते रहे। लेकिन हेमंत सोरेन जी ने स्वाभिमान को झुकने नहीं दिया और उनकी दिलेरी से डर कर केंद्र के इशारे पर उन्हें जेल में डाला गया है। लेकिन इसका भारी खामियाजा भाजपा को झेलना पड़ेगा…..न्याय यात्रा में सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता,समर्थक, शुभचिंतक एवं ग्रामीण उपस्थित थे। जिसमे मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता रंजीत बेसरा, जिला उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी,पंचायत अध्यक्ष सुनिल मुंडा,पंचायत सचिव सन्नी मुंडा, मनोज महली,अनिल मुंडा, रवि महली,गुलचंद मुंडा, आनद मुंडा, सतीश मुंडा,पंकज मुंडा, बालेश्वर यादव, दिपक यादव, विकास यादव, अरविंद यादव,कुणाल यादव, ईश्वर प्रसाद, समीर मुंडा, सुभाष यादव, दिलीप महली,चंदन महतो, अशोक उरांव, जितेंद्र यादव, सुरज यादव, दिवाकर नाग, संदीप मुंडा, पिंटू मुंडा, विजय मुंडा, सोरभ राणा,बंधन मुंडा, अनिल कुमार, सुकेश मुंडा, दिनेश यादव, सुरज मुंडा, संजय मुंडा,शशि यादव,रूपेश मुंडा, रोशन मुंडा, विरेन्द्र यादव, बालदेव मुंडा, अमित महली, उमेश महली, संतोष सिंह, दिपक मुंडा इत्यादि लोग उपस्थित हुए ।

०रिपोर्टर-ओमप्रकाश गुप्ता०
रामगढ़

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!