Advertisement

बीकानेर-सामान्य ज्ञान परीक्षा में अव्वल विद्यार्थियों को किया सम्मानित,बढ़ाया हौसला। पढ़ें फोटो सहित खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कस्बे के अंग्रेजी माध्यम संस्थागत विद्यालय महाराणा प्रताप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल,श्रीडूंगरगढ़ में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई,प्रधानाचार्य श्रीभगत सिंह धनकड़ ने बताया कि उक्त परीक्षा में कक्षा तीन से बारह तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया,परीक्षा प्रभारी श्री परमेश्वर लाल वर्मा ने बताया कि परीक्षा हेतु तीन समूह कक्षा तीन से पांच,छ से आठ और नौ से बारह बनाये गए शाला प्रबंधक विजयराज सेवग ने आधुनिक युग में प्रतियोगी परीक्षाओ कि तैयारी हेतु इसे अति महत्वपूर्ण बताया महाराणा प्रताप विद्यापीठ संस्थान के उपाध्यक्ष श्री ललित कुमार बाहेती कोषाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार भादानी ने परीक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले कुल इकतीस विद्यार्थियों को आयोजित समारोह में सम्मानित कर प्रतियोगी परीक्षाओ में सफलता प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों हौसला बढ़ाया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!