Advertisement

आदिवासी छात्र युवा संगठन(ASYU) ने पखांजुर के अंबेडकर चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस।

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर                                                    आदिवासी छात्र युवा संगठन(ASYU) ने पखांजुर के अंबेडकर चौक पर हर्षोल्लास के साथ मनाया संविधान दिवस।

पखांजूर।  आदिवासी छात्र युवा
संगठन(ASYU) के अध्यक्ष राजेश नुरूटी के निर्देश अनुसार कार्यकर्ताओं द्वारा पखांजुर के छात्रों के साथ मिलकर
पखांजुर नया बाजार में स्थित अम्बेडकर मूर्ति में माल्यार्पण कर जय भीम जय संविधान के नारे लगाते हुए हर्षोल्लास के साथ संविधान दिवस मनाया गया।
लक्ष्मण मण्डावी जी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई।
आदिवासी छात्र युवा संगठन(ASYU) के अध्यक्ष राजेश नुरूटी, महामंत्री गीता दुग्गा, छोटेबेटिया सर्कल अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी, छोटेबेटिया सहसचिव सरिता महा,सचिव पिंकी कुमेटी, सहसचिव सुनील सलाम ,रूकनी जुर्री ,कोयलीबेड़ा अध्यक्ष भुनेश्वरी नवगो सनिता नुरूटी कहा कि बाबा साहब ने देश में शोषित पीड़ित एवं सर्वहारा वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए संविधान की व्यवस्था दी हैं । अब हमारा जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल भावनाओं को यथावत रखें।
देश में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस या राष्ट्रीय कानून दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन 1949 के ऐतिहासिक दिन को दर्शाता है जब संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अपनाया गया था। भारतीय संविधान कई मायनों में विश्व के अन्य देशों के संविधान से अलग है लेकिन विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान होने इसे अन्य देशों से बेहद अलग बनाता है।

इस कार्यक्रम में निम्न उपस्थित थे: – आदिवासी छात्र युवा संगठन अध्यक्ष राजेश नुरुटी, महामंत्री गीता दुग्गा ,रूकनी जुर्री, सचिव पिंकी कुमेटी, सहसचिव सुनील सलाम,छोटेबेटिया अध्यक्ष लक्ष्मण मंडावी,कोयलीबेड़ा भुनेश्वरी नवगो, छोटेबेटिया सहसचिव सरिता महा,कंचन नुरुटी, सनिता नुरुटी, सरपंच सूरज कड़ियाम,कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष ,हरीश नेताम सोमसिंग पोटाई,संजय सलाम, सुकराम पोटाई, प्रभा कुमेटी, आरती साहू, विना नायक, मुस्कान जमुना सागर आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!