Advertisement

महाराष्ट्र चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, चलाई आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां।

महाराष्ट्र चुनावों में मिली प्रचंड विजय पर भाजपाइयों ने मनाया विजय उत्सव, चलाई आतिशबाजी और बांटी मिठाइयां।

संवाददाता बलवीर योगी

गुना। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव तथा अन्य प्रदेशों में हुए उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय पर भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में भाजपा जनों ने मनाया विजय उत्सव। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली इतिहासिक जीत पर भाजपा जिला गुना द्वारा जिलामुख्यालय भाजपा कार्यालय हाट रोड पर शनिवार को सायंकाल 6 बजे विजय उत्सव के रूप में जीत का जश्न मनाया गया तथा आतिशबाजी चलाकर जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार सहित जन प्रतिनिधियों ने कार्यक्रताओं को एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी।
जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि इस इतिहासिक जीत पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा कि महाराष्ट्र में अब तक ये हमारा सबसे बढ़िया प्रदर्शन हे। महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जन हितैषी योजनाओ पर विश्वास जताते हुए एक हे तो सैफ हे का संदेश देकर भाजपा का झंडा ऊंचा किया। इस मौके पर गुना विधायक पन्नालाल शाक्य, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, प्रदेश सदस्य राधेश्याम पारीक, हरिसिंह यादव, गजेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व विधायक गोपीलाल जाटव, संतोष धाकड़, अरविंद गुप्ता, मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, सुशील दहीफले, वीरेंद्र धाकड़, परेश भार्गव, दिलीप सेन सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!