Advertisement

बीकानेर-काल भैरवाष्टमी पर आयोजित रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्तदान अथितियों ने बढ़ाया हौसला,शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर लिया हिस्सा,रात को कटेगा केक देखें फ़ोटो सहित खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र के तोलियासर के प्रसिद्ध विश्व रक्षक भैरव मंदिर में शनिवार को भैरवाष्टमी के पर्व पर श्री भैरव भक्त मंडल, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 82 यूनिट रक्तदान हुआ। पीबीएम की टीम ने रक्तसंग्रहण किया।

प्रशासन और समाजसेवियों ने बढ़ाया रक्तदाताओं का उत्साह

शिविर में एडीएम प्रशासक दुलीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, विप्र फाउंडेशन संरक्षक दीपक पारीक और महावीर सोनी बीकानेर से विशेष रूप से पहुंचे। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए उनकी सराहना की। अतिथियों का स्वागत श्री भैरव भक्त मंडल ने स्मृति चिह्न देकर किया। सभी रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन और आभार प्रकट

कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निजी सचिव व मंडल के सदस्य विक्रमसिंह तोलियासर ने किया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सभी का आभार व्यक्त किया।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़- रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़चढ़कर लिया हिस्सा

मंडल की सक्रियता और समर्पण

शिविर में मंडल के सक्रिय सदस्यों में सुरेंद्र सेठिया, रतनलाल गंग, जयकिशन बहेती, कालूसिंह, राजेंद्र, देवेंद्र उपाध्याय, विमल चुरा, अभिषेक पारीक, दीपक सेठिया, आदर्श व्यास, बटुक बोहरा, छोटूलाल सैन, नीतू आचार्य, मनोज डागा, मदन सोनी सहित कई अन्य ने अपनी सेवाएं दीं।

काल भैरव जन्मोत्सव की तैयारियां

इसी दिन तोलियासर के राजपुरोहित समाज द्वारा काल भैरव जन्मोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। विधि-विधान से संपन्न हुए हवन में ग्रामीणों ने आहुतियां दीं। शाम 9 बजे से भैरव जागरण का आयोजन होगा, और रात 12 बजे बाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!