Advertisement

बीकानेर-विधायक ताराचंद सारस्वत के प्रयासों से श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 5 नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत,नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र स्वीकृत,विधायक सारस्वत ने सीएम व डिप्टी सीएम का जताया आभार

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विधायक ताराचंद सारस्वत की अनुशंसा पर प्रदेश सरकार की ओर से 5 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति मिली हैं। इस स्वीकृति के लिए विधायक ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के ग्राम गुसाईंसर बड़ा,सूरजनसर,इन्दपालसर बड़ा,बिग्गा,हेमासर में नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाएंगे।
विधायक सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार हर क्षेत्र में विकास के लिए संकल्पित है। राजस्थान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से दिए गए विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के अनुसार विकसित राजस्थान 2047 के लिए काम कर रहा है। इस दिशा में अभूतपूर्व कदम बढ़ाए गए हैं।नवीन आंगनबाड़ी केंद्र स्वीकृत करवाने पर सभी ग्रामवासियों ने विधायक ताराचंद सारस्वत एवं राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल जी शर्मा, उपमुख्यमंत्री एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!