Advertisement

“दुनिया भर के शिक्षाविदों का आज से केएनआईटी में जमावड़ा”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरो चीफ )सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर ,उत्तर प्रदेश

“दुनिया भर के शिक्षाविदों का आज से केएनआईटी में जमावड़ा”।

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से कमला नेहरू प्रौद्योगिकी संस्थान (के एन आई टी)में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उभरते परिदृश्य विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जाएगा। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर राजीव उपाध्याय ने बताया कि संस्थान 22 ,23 नवंबर को सम्मेलन में भारत में इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उभरते परिदृश्य से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की जाएगी।
संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग विभाग के विभाग अध्यक्ष और सम्मेलन के संयोजक प्रोफेसर हर्ष विक्रम सिंह ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य शिक्षाविदों पेशेवरों और शोधकर्ताओं को उनके अनुसंधान, परिणामों,नवाचारों, और विचारों को आदान प्रदान करने और उभरते अनुसंधान क्षेत्र की पहचान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है। यह सम्मेलन नई प्रौद्योगिकियों पर जानकारी के प्रसार में मदद करेगा। जिनकी महत्वपूर्ण भूमिका देश के विकास एवं प्रकृति का संरक्षण करते हुए संसाधन का गुणवत्ता पूर्वक उपयोग करना है। सम्मेलन में विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के विशेषज्ञ और विद्वान भाग लेंगे।
उद्घाटन सत्र सैन डियागो यूनिवर्सिटी यू एस ए के प्रोफेसर संतोष कुमार शर्मा, आईआईटी बी एच यू के विशेषज्ञ डॉक्टर सत्यव्रत जीत,क्यूशू प्रौद्योगिकी संस्थान जापान के प्रोफेसर शिया ओगिंग,वेन लुईजियाना स्टेट यूनिवर्सिटी यू एस ए के प्रोफेसर सुरेश राय ,नार वेजियन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी नार्वे के प्रोफेसर आलोक मिश्रा, मल्टीमीडिया विश्वविद्यालय मलाका के प्रोफेसर डॉक्टर लो सियांग होह आदि सम्मेलन में अपने व्याख्यान देंगे।
प्रोफेसर एसपी गंगवार ने बताया कि इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के उभरते परिदृश्य न केवल समाज के उपेक्षित वर्गों को मुख्य धारा में लाने का माध्यम है बल्कि यह सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी सहायक है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन नवीनतम शोध परियोजनाओं और प्रौद्योगिकीय नवाचारों को साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!