Advertisement

बीकानेर-एपीजे अब्दुल कलाम टीम द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए 70 ऊंट गाड़ों व वाहनों पर लगाया गया रेडियम स्टीकर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ कस्बें की सामाजिक संस्था डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए पशुओं को रेडियम बेल्ट पहनाने के अभियान का आज दूसरे दिन टीम ने 70 ऊंट गाड़ों व चारे से भरी पिकअप व ट्रैक्टरों पर रेडियम स्टिकर लगाए। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर चलने वाले वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। आज टीम का दौरा बीदासर रोड़ पर गांव बाना रीड़ी और धर्मास तक रहा। आज के अभियान में नदीम महबूब भाटी,इमरान चुनगर,खाजू खां,भवानी सारस्वत,प्रेम सारस्वत,साबू दिन,राहुल खान,अमीर खान समेत अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!