Advertisement

सोनभद्र – एसओजी/थाना रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गैंगेस्टर का वांछित व गैंगलीडर अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू गिरफ्तार-*

 

 

एसओजी/थाना रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गैंगेस्टर का वांछित व गैंगलीडर अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू गिरफ्तार-*

 

कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक एदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद*

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

अवगत कराना है कि थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-111/2024 धारा-3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष काफी दिनों से फरार चल रहा था जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु श्री अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विशेष निर्देश दिये गये । जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर ने नेतृत्व में दिनांक 20.11.2024 को एसओजी/थाना रायपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 25000/- रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी गैंगेस्टर का वांछित व गैंगलीडर अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

अनिल प्रजापति उर्फ झगड़ू पुत्र सियाराम प्रजापति निवासी सरईगढ़ थाना रायपुर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 40 वर्ष ।

 

*बरामदगी का विवरण-*

एक अदद तमंचा 315 बोर व एक एदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

 

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*

01. निरीक्षक राम स्वरूप वर्मा प्रभारी एसओजी जनपद सोनभद्र मय टीम।

02. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

03. उ0नि0 चन्द्रभान सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

04. उ0नि0 रामनिधि राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

05. हे0का0 धनन्जय चौधरी, हे0का0 विपिन यादव, का0 नीरज यादव थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!