Advertisement

जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सिरसिदा में संपन्न 111 आवेदन प्राप्त, 92 आवेदन का मौके पर निराकृत

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर

जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर सिरसिदा में संपन्न

111 आवेदन प्राप्त, 92 आवेदन का मौके पर निराकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, 20 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की आवश्यकताओं, शिकायतों एवं समस्याओं का समाधान के लिए जनपद स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज ग्राम पंचायत सिरसिदा में शिविर का आयोजन किया गया, जहां पर मांग के 110 आवेदन और शिकायत के 01 इस प्रकार कुल 111 आवेदन प्राप्त हुआ, जिसमें 92 आवेदन का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष 19 आवेदनों को संबंधित विभाग को समयावधि में किए जाने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष चारामा श्री अरुण मरकाम, जनपद सदस्य मोतीलाल ठाकुर, श्री लक्ष्मण नाग, श्री सत्कार पटेल, सरपंच श्रीमती डोमेश्वरी, सिरसिदा श्री हेमराज कुटारे, उप सरपंच श्री जीएस कंवर सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!