Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र की बेटी रितिका शर्मा ने जीता मार्शल आर्ट व क्वान किडो गेम्स में गोल्ड मेडल अब करेगी राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व पढ़े पूरी खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा खालसा कॉलेज श्री गंगानगर में आयोजित वार्षिक खेल प्रतियोगिता खालसा महाविद्यालय गंगानगर में सम्पन्न हुई। सीताराम शर्मा (के.री.पु.ब) ने बताया कि डूंगरकॉलेज स्नातक द्वितीय वर्ष की छात्रा रितिका शर्मा पुत्री अशोक शर्मा (कोडाराम तावानियाँ परिवार रिड़ी)ने मार्शल आर्ट में स्वर्ण पदक तथा राजकीय महाविद्यालय सींथल में क्वान क्विडो गेम में भी स्वर्ण पदक हासिल कर राजकीय डूंगर कॉलेज का नाम रोशन किया है। रितिका शर्मा राष्ट्रीय स्तर पर मार्शल आर्ट मे अगले महिने बेंगलुरू युनिवर्सिटी कर्नाटक मे महाराजा गंगासिंह विश्व विद्यालय बीकानेर का नेतृत्व करेगी छात्रा के इस सराहनीय प्रदर्शन करने पर परिवारजनों,ग्रामीणों व सहपाठियों द्वारा विजेता रितिका को बधाईया दी। बता देवें गत वर्ष (2023) मे भी रितिका ने गोल्ड मेडल जीत कर अमृतसर विश्वविद्यालय पंजाब मे आयोजित खेल प्रतियोगिता मे महाराज गंगासिंह विश्व विद्यालय की तरफ से नेतृत्व किया था ‎

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!