Advertisement

राजस्थान ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मृत्यु

संवादाता–इंद्रपाल सिंह
जिला–कोटपुतली,(कोटपुतली–शाहपुरा)

राजस्थान ट्रक की टक्कर से बाईक सवार दो युवकों की मृत्यु

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ममता होटल के पास की घटना

कस्बे के जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग ममता होटल के सामने पुलिया उतरते समय रविवार की देर शाम ट्रक की टक्कर से दो बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्यारी वाले हनुमान मंदिर के सामने रहने वाले मुस्लिम समाज के प्रागपुरा निवासी दो चचेरे भाई एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर पावटा पुलिया से नीचे उतरते समय तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर प्रागपुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पावटा पहुँचाया। जहां चिकित्सकों ने समीर खान (21) पुत्र इकबाल फकीर निवासी प्रागपुरा को मृत घोषित कर दिया। जबकी शाहरुख (22) पुत्र नूर खान निवासी प्रागपुरा को जयपुर रैफर कर दिया, जो भी शाहपुरा के पास बिच रास्ते में दम तोड़ दिया। जिसे भी वापस पावटा ले आये। जहां चिकित्सकों ने पावटा सीएचसी की मोर्चरी में दोनों के शव रखवा दिये। उल्लेखनीय है कि दोनों मृतक चचेरे भाई है। घटनाक्रम की सूचना लगने से प्रागपुरा में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!