Advertisement

बीकानेर-आ गई सर्दी श्रीडूंगरगढ़ अंचल में छाया कोहरा, देखें फोटो पढ़े खबर

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों में सुबह घना कोहरा नजर आया। इससे वीजिबिलिटी काफी कम रही। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। मौसम विभाग ने संभाग में कल भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज श्रीडूंगरगढ़ अंचल में सीजन का पहला घना कोहरा छाया रहा। कोहरे का अनुमान शनिवार रात को ही चल गया था और मध्यरात्रि के बाद ही कोहरा आना शुरू हो गया था। जो पूरी तरह छा गया। शनिवार को चली उतरी हवाओं ने कोहरे की आशंका को प्रबल कर दिया था कोहरे के साथ ही सर्दी भी बढ़ने लगी है। वहीं इस कोहरे की वजह से वाहनों के पहिये धीमे पड़े और हेडलाईट जलती हुई दिखाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!