Advertisement

सोनभद्र – भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर थाना बभनी क्षेत्र के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी सोनभद्र में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया।

 

 

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के पावन अवसर पर थाना बभनी क्षेत्र के सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़, चपकी सोनभद्र में जनजाति गौरव दिवस मनाया गया।

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती को आज दिनांक 15.11.2024 को जनजाति गौरव दिवस के रूप में सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा, राष्ट्रीय संयोजक अखिल भारतीय जनजाति रक्षामंच श्री गणेश राम भगत, उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग श्री जीत सिंह खरवार, सेवाकुंज आश्रम के संचालक श्री आनन्द जी विकास अधिकारी सुश्री जागृति अवस्थी ने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान बिरसा मुंडा व रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किये। इस दौरान महोदय ने उपस्थित समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी के आदर्श न जनजाति बल्कि देश के सभी समुदायों के युवाओं के लिए गर्व व प्रेरणा के स्रोत हैं, बिरसा मुंडा जी ने देश की आजादी में कठिन संघर्ष किये। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग श्री जीत सिंह खरवार, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक व मुख्य विकास अधिकारी ने आश्रम में स्थापित श्रीकृष्ण गौसेवा केन्द्र में हवन पूजन कर गौसेवा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। भगवान बिरसा मुंडा की जयन्ती के अवसर पर जनजाति समुदाय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य के साथ ही जनजाति से जुड़े विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य रूप से प्रस्तुति दी गयी, जिस पर उपस्थित जन सामान्य द्वारा खुब प्रशंसा की गयी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!