Advertisement

बीकानेर-प्रशासन को आए सदबुद्धि, किया हवन, दी आहुतियां।

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

ट्रोमा सेंटर के जल्द निर्माण शुरू करवाने के लिए कस्बे के उपखंड कार्यालय के आगे ट्रॉमा सेंटर की मांग को लेकर पिछले 31 दिनों से धरना जारी है और अनिश्चतकालीन धरने को एक महिना पुरा होने के बाद भी प्रशासन द्वारा ट्रोमा सेंटर के निर्माण को जल्द शुरू करवाने के संबध में प्रयास नहीं करने के कारण धरनार्थियों में रोष व्याप्त है। आज धरनास्थल पर धरनार्थियों ने प्रशासन की सदबुद्धि के लिए हवन किया गया। जिसमें आशीष जाड़ीवाल,राजेन्द्र स्वामी हरि सिखवाल,पूर्ण स्वामी,डूंगर महिया,ओमप्रकाश,मदन प्रजापत मंजूर अली,चुन्नीलाल टाड़ा,सुभाष जावा,बजरंग पांडिया प्रकाश तेजाराम, अनिल, जयसिंह आदि ने आहुतियां दी एवं प्रशासन की सदबुद्धि के लिए प्रार्थनाएं की। आशिष जाड़ीवाल ने बताया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण दानदाता के भवन निर्माण के लिए तैयार होने के बाद कारण दानदाता के भवन निर्माण के लिए तैयार होने के बाद भी ट्रोमा सेंटर का निर्माण जल्द शुरू नहीं होने की स्थिति आ गई है। क्षेत्र के लिए यह बड़ी जनहित की मांग है और क्षेत्र के लोगों को इसके जल्द निर्माण शुरू होने का इंतजार है, जिससे सड़क हादसों में घायलों का जल्द इंतजार हो और उनकी जान बच सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!