Advertisement

जौनपुर में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

जौनपुर में यातायात जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया


डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में “यातायात माह नवम्बर 2024” के दौरान टी0डी0इण्टर कालेज, वाजीदपुर, जौनपुर मे किया गया जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 954 वाहनों का चालान किया गया”

डा0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अरविन्द कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी यातायात/नगर देवेश सिंह, आरटीओ आरआइ, अशोक कुमार श्रीवास्तव प्रभारी निरीक्षक यातायात जी0डी0 शुक्ला, व समस्त उप निरीक्षक यातायात के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2024 के दौरान टी0डी0 इण्टर कालेज, वाजीदपुर, जौनपुर में 300 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित रैली, क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलाई गई । साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही काली फिल्म लगाये वाहनों से काली फिल्म उतरवाया भी गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 954 वाहनों का चालान किया गया ।

यातायात माह में की गयी प्रवर्तन की कार्यवाही

कुल चालान संख्या-954
बिना हेलमेट वाहन चलाना-783
बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना- 16
तीन सवारी वाहन चालाना- 26
*यातायात नियमों का उल्लंघन- 10
मोबाइल से बात करते हुये वाहन चलाना- 10
खराब/क्षतिग्रस्त नंबर प्लेट का प्रयोग-5
वाहन में काली फिल्म का प्रयोग- 1
बिना डी0एल0 वाहन चलाना- 13
वाहन में प्रेशर हॉर्न का प्रयोग- 1
ओवर स्पीड वाहन चलाना- 2
नो पार्किंग- 18
शेष अन्य धारा मे-69

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!