Advertisement

बीकानेर-नेहरू जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, देश के प्रथम प्रधानमंत्री को प्रधान सावित्री देवी ने माल्यार्पण करके किया याद। ये रहे मौजूद

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

आधुनिक भारत के निर्माता और देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर नेहरू पार्क कालुबास में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान सावित्री देवी गोदारा ने किया और नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सिद्धांतों को याद किया गया। इस दौरान नेहरू जी के आदर्शों और उनकी देशभक्ति को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, साथ ही उनके विचारों और देश निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया गया। कार्यक्रम में नगरपालिका नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख विमल भाटी,कन्हैया लाल सोमानी,मनोज पारख,प्रहलाद सोनी रमेश प्रजापत हीरालाल मेघवाल,प्रकाश दुसाद,प्रदीप पुरोहित नागरमल सारस्वत, नानूराम मेघवाल,राजेश मंडा,रमेश व्यास बाबूलाल नाई,आनन्द वाल्मीकि,महेश आसोपा राकेश सिद्ध समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे सभा में सभी उपस्थित लोगों ने पंडित नेहरू के सिद्धांतों पर चलने और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!