Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ पुलिस ने अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 8 जनों को किया गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने बुधवार को अलग अलग मामलो में कार्रवाई करते हुए कुल 8 जनों को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया।

1.जानलेवा हमले व लाखों की नगदी लूट लेने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

लाखनसर निवासी भागीरथनाथ पुत्र सुलतानानाथ 15 सितंबर 2024, रविवार की शाम श्रीडूंगरगढ़ स्थित दुकान बंद कर अपने गांव लाखनसर लौट रहा था। सुरजनसर से उदासर के बीच आरोपियों ने रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर लाखो की लूट करने के मामलें में कार्रवाई करते हुए थानाधिकारी इंद्रकुमार ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इंद्रकुमार ने बताया कि लाखनसर निवासी 40 वर्षीय मूलनाथ पुत्र रावतनाथ सिद्ध और उसके बेटे रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। इसी मामले में थानाधिकारी ने पूर्व में दो आरोपी राजूनाथ पुत्र रावतानाथ व बीकमसरा सरदारशहर निवासी गिरधारीनाथ पुत्र बीरबलनाथ को भी गिरफ्तार किया था।

2.विवाहिता के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को किया गिरफ्तार।

क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता का पीछा करने, मौका देखकर उसकी ननद के साथ मारपीट करने, पति को जान से मारने की धमकी देने और दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोप मे आरोपी मनोज पुत्र भागुराम मेघवाल निवासी उत्तमामदेसर नोखा को एसआई धर्मपाल ने बुधवार को गिरफ्तार कर हवालात में बंद किया। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

3.शांतिभंग के आरोप में पांच को किया गिफ्तार

श्रीडूंगरगढ पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह ने बुधवार को झगड़ा फसाद के आरोप में पांच जनो को शांतिभंग में गिरफ्तार किया। बलवीरसिंह ने कार्रवाई करते हुए आड़सर बास निवासी कोजनाथ दीनदयाल व सुरजमल,धनेरू निवासी सांवतनाथ व भीखाराम को गिरफ्तार कर दुबारा उत्पात नहीं करने के लिए पांबद किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!