Advertisement

बीकानेर-1.शराब के नशे में घर में घुसकर महिला के साथ कि धक्का मुक्की,बेटा-बेटी को दी जान से मारने की धमकी मामला दर्ज। 2.श्रीडूंगरगढ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाइयों दो को किया गिरफ्तार 3.अवैध शराब के मामले में क्षेत्र के दो युवक गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.शराब के नशे में घर में घुसकर महिला के साथ कि धक्का मुक्की,बेटा-बेटी को दी जान से मारने की धमकी मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रिड़ी में देर रात्रि शराब के नशे घर में घुसकर दुकान खाली करवाने के लिए महिला से धक्का मुक्की करने व गाली-गलौच करते हुए पुत्र-पुत्री को जान से मारने की धमकी देने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। गांव रिड़ी निवासी 55 वर्षीय जड़ाव देवी पत्नी मघाराम मेघवाल ने इसी गांव के कालूराम पुत्र कोजुराम मेघवाल के खिलाफ आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर की रात करीब 1 बजे आरोपी शराब के नशे में खिड़की तोड़कर उसके घर में घुसा और गाली गलौच करने लगा और किराए पर दी गई उसकी दुकान को खाली करवाने की धमकी दी। आरोपी ने किराए पर दी गई दुकान में नशे का कारोबार करने की बात कहते हुए परिवादिया से धक्का मुक्की की। परिवादिया के पुत्र व पुत्री को जान से मारने की धमकी दी। यही नही 1 नवंबर की शाम को आरोपी व उसका एक साथी नोरंगलाल पुन: लाठियां लेकर उसके घर के सामने आकर धमकियां देने लगे। परिवादिया ने बताया की आरोपी उसे काफी समय से परेशान करता है। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट के अनुसार मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी है।

2.श्रीडूंगरगढ पुलिस ने अलग अलग कार्रवाइयों दो को किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ़ पुलिस अवैध शराब जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा ने शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे गांव बिग्गा निवासी 19 वर्षीय प्रकाश जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पव्वे देशी शराब व 9 पव्वे विन्टेज शराब के बरामद कर युवक को हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हरीराम को सौंप दी है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। वही एक अन्य मामले में श्रीडूंगरगढ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने 23 वर्षीय युवक रामरतन को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

3.अवैध शराब के मामले में क्षेत्र के दो युवक गिरफ्तार

शहर में बढ़ते नशे की प्रवृति के रोकथाम हेतु शहर के जागरूक युवाओं के साथ पुलिस काउन स्थानों पर पहुंचने लगा है,जो नशेडिय़ों की शरणस्थली बने हुए है। जिले में लगातार कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर रही है। नापासर पुलिस के हैड कांस्टेबल संपतराम ने शुक्रवार को दोपहर को नोरंगदेसर की रोही में चौधरी होटल के पास लिखमीसर उतरादा निवासी 40 वर्षीय मुन्नीराम जाट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हवालात में बंद किया व जांच एएसआई संतोष नाथ को दी है।वही दूसरे मामले में जसरासर पुलिस के कार्यवाहक थानाधिकारी रामावतार ने शुक्रवार शाम करीब पौने छह बजे अवैध देशी शराब के 36 पव्वे बरामद कर, आरोपी लालमदेसर बड़ा निवासी 66 वर्षीय जेठाराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भागीरथ राम को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!