सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
कालू रोड से पूनरासर मार्ग पर नवनिर्मित मंदिर में नखत बन्ना, भभूता सिद्ध दादा व गुरू निरंजन बाबा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कल गोपाष्टमी के पावन पर्व पर समारोह पूर्वक की जाएगी। सीमा देवी जोशी ने बताया शनिवार सुबह 9 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा दोपहर 12.15 बजे विधि विधान से मूर्तियों की प्रतिष्ठा की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित राम व पंडित राधे शास्त्री द्वारा पूजन संपन्न करवाया जाएगा। शनिवार को ही मंदिर प्रांगण में रात्रिकालीन जागरण का आयोजन होगा जिसमें भजन कलाकार संपतलाल उपाध्याय एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।























Leave a Reply