Advertisement

बीकानेर-1.श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड़ पर हुए दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में हमलावर को किया गिरफ्तार, 2.श्रीडूंगरगढ व शेरुणा पुलिस ने अलग -अलग कार्रवाइयों में चार को किया गिरफ्तार

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकांत झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.श्रीडूंगरगढ़ कालू रोड़ पर हुए दिनदहाड़े लूटपाट के मामले में हमलावर को किया गिरफ्तार,

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गत 3 नवंबर को दिन दहाड़े एक कार में सवार 5 जनों ने कालू रोड़ पर एक थार गाड़ी को रुकवाया और उसमें सवार एक जने के साथ लूटपाट करते हुए मारिपीट की पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए घटना के 72 घंटे में ही सफलता हासिल करते हुए अज्ञात हमलावरों की पहचान करते हुए धरपकड़ कर एक लुटेरे को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने वारदात में काम ली गई स्विफ्ट गाड़ी भी जब्त कर ली है। 3 नवंबर को दिनदहाड़े कालू रोड पर स्विफ्ट कार में सवार बदमाशों ने थार गाड़ी रुकवाकर उसमें सवार राधेश्याम ब्राह्मण पर लोहे के सरियों से हमला किया और 228 ग्राम सोने की चेन व कड़ा लूटकर फरार हो गए। इस वारदात से क्षेत्र में खलबली मच गई, और पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर हरियाणा निवासी रविन्द्र उर्फ टन्ना को गिरफ्तार किया गया, जबकि घटना में शामिल अन्य 4 आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी तलाश जारी है। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी जब्त कर ली है। इस घटना पर विधायक ताराचंद सारस्वत ने सक्रियता दिखाते हुए जिला पुलिस अधीक्षक सहित सीओ व सीआई से बातचीत कर क्षेत्र में इस तरह अपराधियों के हौसले बुलंद होने पर चिंता जताते हुए पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई और जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की।

2. श्रीडूंगरगढ व शेरुणा पुलिस ने अलग -अलग कार्रवाइयों में चार को किया गिरफ्तार

श्रीडूंगरगढ व शेरुणा पुलिस ने अलग अलग तीन कार्रवाइयों में कुल चार जनों को गिरफ्तार किया है। शेरुणा थाने के थानाधिकारी पवन कुमार ने गुरूवार शाम पुलिस दल के साथ गांव पूनरासर में बैंक के पास सार्वजनिक स्थान पर ताश पत्तों पर जुआ खेलते इसी गांव के प्रभुनाथ सिद्ध व नानुनाथ सिद्ध को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से 870 रुपए व ताश के पत्ते जब्त किए। मामले की जांच एएसआई चेनदान करेंगे। वहीं एक अन्य मामले में श्रीडूंगरगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल देवाराम ने गुरूवार को रीड़ी रोड पर 20 पव्वों के साथ 18 वर्षीय युवक हरिराम नायक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। जिसकी जांच एएसआई रविन्द्र सिंह करेंगे। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई धर्मपाल ने सरदारशहर रोड पर आईआईटी कॉलेज के पास बीड़ी, जर्दा, पान मसाला बेचते हुए पड़िहारा निवासी बाबूसिंह को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। मामले जांच एसआई मलकीत सिंह करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!