Advertisement

बीकानेर-पढ़े-जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर

1.नोखा थाने में तैनात कांस्टेबल ने की आत्महत्या

नोखा पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के अनुसार घटना बीती रात की है। जहां नोखा पुलिस थाने में कार्यरत कांस्टेबल विकास ड्यूटी से लौटकर घर आया और अचानक कमरे में घुसकर फांसी लगा। इस घटनाक्रम को उसकी पत्नी ने देख लिया। जो जोर से चिल्लाई तो आसपास से लोग दौड़कर आएं और दरवाजा तोड़कर कांस्टेबल को फंदे से नीचे उतार हॉस्पिटल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने पीबीएम रैफर कर दिया। जानकारी के अनुसार पीबीएम में डॉक्टर्स ने कांस्टेबल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सीओ हिमांशु व थानाधिकारी हंसराज लूणा मौके पर पहुंचे। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

2.खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या

खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पांचू थाना क्षेत्र की रोही स्वरुपसर की है। जहां छह नवंबर को स्वरुपसर निवासी निंबाराम (40) पुत्र भुराराम ने स्वरुपसर गांव की रोही में खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई पप्पुराम ने पांचू पुलिस थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया।

3.मामूली बात को लेकर कर दी हत्या, दो महिलाएं सहित सात लोग नामजद

मामूली बात पर हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने इस कदर हमला किया कि एक की मौत हो गई। इस हमले में एक महिला सहित दो जने घायल हुए। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की रोही शोभासर में पांच नवंबर की रात दस बजे हुई। इस संबंध में ट्रोमा सेंटर में भर्ती किसनाराम पुत्र उमाराम जाट निवासी करमीसर ने पर्चा बयान के आधार पर दो महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज करवाया है। बता दें कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के है। परिवादी ने पर्चा बयान में बताया कि वह व उसकी पत्नी और उसका भतीजा राजकुमार पुत्र भंवराराम व राजकुमार की पत्नी मनीषा शोभासर रोही में ढाणी बनाकर रहते थे। आरोपी पक्ष भी खेत में ढाणी बनाकर रहते है। पांच नवंबर दोपहर हमारी गायें कुंभाराम के खेत में चली गई। इस बात को लेकर रात करीब 10 बजे आरोपी हाथ में नुकिले व धारदार हथियार लेकर आये व राजकुमार व हमारे उपर वार किये। जिसमें राजकुमार की मृत्यु हो गई व हमारे गंभीर चोटें आई है। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित करमीसर निवासी कुंभाराम पुत्र उमाराम, चंपा देवी पत्नी कुंभाराम, सहीराम पुत्र कुंभाराम, प्रकाश पुत्र कुंभाराम, देवीलाल पुत्र कुंभाराम, उदाराम पुत्र कुंभाराम, अमरीदेवी पत्नी सहीराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले की जांच बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण कर रहे हैं।

4.बीकानेर में इस जगह कार-बाइक की आमने सामने भिड़ंत चार घायल, दो गंभीर

बीकानेर। जिले के दो अलग अलग थानान्तर्गत कार-बाइक की आमने सामने टक्कर में चार जने गंभीर रूप से घायल हो गये है। इनमें दो जनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार पहला हादसा नोखा के सोमलसर के पास हुआ है। जिसमें दो जने घायल हुए है। हालांकि इन घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। इन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम लाया गया है। जहां इनका उपचार चल रहा है। वहीं छत्तरगढ़ में आवा चौराहे पर कार-मोटरसाइकिल में आमने सामने भिड़ंत हुई है। इसमें एक जना गंभीर रूप से घायल हुआ है। जबकि दूसरे के भी चोट आई है। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से एक जने को पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों दो एडब्लूएम निवासी बताएं जा रहे।

5.आग लगने से दो पक्के झोपड़े जले, लाखों का नुकसान

बीकानेर। बज्जू के चारणवाला ब्रांच के एक चक्र में अचानक आग लगने से दो झोपड़े और उसमें रखा सामान और नगदी जलने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। खेत में काश्त कर रहे शिवलाल ने बताया की ढाणी के सभी लोग खेत कार्य कर रहे थे। इस दौरान ढाणी में बने पक्के झोपड़े में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि एक से दूसरे झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा आग पर पानी मिट्टी डालकर बुझाने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग से दोनों पक्के झोपड़े व उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया।

6.फ्यूज लगाते समय करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत

करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जसरासर थाना क्षेत्र के गांव बिदासरिया में 6 नवम्बर की सुबह 11 बजे के आसपास की है। जहां पर 18 वर्षीय युवक देवीलाल पुत्र बुधाराम खेत में बने कुएं की डीपी पर बिजली का फ्यूज लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिसके चलते देवीलाल की मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के चाचा जगदीश ने मर्ग दर्ज करवायी है।

7.अस्पताल में कार्यरत कार्मिक की हार्टअटैक से हुई मृत्यु।

छतरगढ़ थाने में बीकानेर निवासी 82 वर्षीय मेघनाथ पुत्र नोहरचंद सिंघल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उनका पुत्र 51 वर्षीय संदीप सिंघल छतरगढ़ के सरकारी अस्पताल में पदस्थापित था। 6 नवंबर की रात को ह्रदयाघात से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई गोविंदसिंह को दी है।

8.कार और बाइक में जबरदस्त भिड़त, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

बीकानेर । सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ थाना क्षेत्र की है। जहा पर आवा चौराहे के पास देर रात को कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनेा गिर गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दोनो को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गयी। वहीं अशोक का इलाज जारी है।

9.खून की उल्टी होने के बाद हुई मौत।

जसरासर थाने में रोही जसरासर में स्थित खेत में 46 वर्षीय रामनारायण पुत्र प्रभुराम नायक को अचानक खून की उल्टी होने लगी। जिसे परिजन ईलाज के लिए बीकानेर लेकर आए और यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे 19 वर्षीय महावीर नायक ने पुलिस को रिपोर्ट दी व पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी संदीप कुमार को दी है।

10.स्प्रे के असर से महिला ने गवांई जान।

खाजूवाला थाने में सहीराम पुत्र हरचंदराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसकी पत्नी प्रेमीदेवी अपने बेटे के साथ 2 नवबंर को खेत में स्प्रे कर रही थी। स्प्रे के असर से उसकी तबीयत खराब हो गई जिसे परिजन अस्पताल ले गए। अस्पताल में ईलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी बलवंत कुमार को दी है।।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!