Advertisement

सोनभद्र – थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनामिया सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

 

 

थाना कोन पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस ने 25 हजार रुपये का ईनामिया सहित 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आगामी विधानसभा चुनाव झारखण्ड़ प्रदेश एवं जनपद कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं उनमें संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक(मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में आज दिनांक-06.11.2024 को थाना कोन पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अन्तर्गत चाचीकला पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि चेकिंग के दौरान एक कार से 03 अभियुक्तों के कब्जे से 01 अदद तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस, 01 किग्रा 400 ग्राम व 01 किग्रा 200 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना कोन पर मु0अ0सं0-125/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम कामरान पुत्र सिराजुद्दीन तथा मु0अ0सं0-126/2024 धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग बनाम बाबू पुत्र मोहन व पियुष सेठ पुत्र स्व0 सतीश सेठ के विरुद्ध पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

नोट- लगभग आधा दर्जन अभियोग में लिप्त एवं अन्तर्जनपदीय बकरी चोर/गो तस्करी में संलिप्त शातिर अभियुक्त कामरान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शेरपुर विशेश्वरपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा दिनांक-28.10.2024 को 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था । जिसके पास से 01 अदद तमंचा बरामद किया गया है ।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम-

1.कामरान पुत्र सिराजुद्दीन निवासी ग्राम शेरपुर विशेश्वरपुर, थाना अदलहाट, जनपद मीरजापुर ।

2.बाबू पुत्र मोहन निवासी मचलहट्टा वार्ड रामनगर, थाना रामनगर, जनपद कमिश्नरेट वाराणसी ।

3.पियुष सेठ पुत्र स्व0 सतीश सेठ निवासी मचलहट्टा वार्ड रामनगर, थाना रामनगर, जनपद कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

अभियुक्त कामरान का अपराधिक इतिहास-

1.मु0अ0सं0-110/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

2.मु0अ0सं0-125/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कोन, जनपद सोनभद्र ।

3.मु0अ0सं0-233/2024 धारा 351(3), 324(4) बीएनएस, थाना चोपन, सोनभद्र ।

4.मु0अ0सं0-115/2020 धारा 147, 148, 323, 392, 452, 504, 506 भादवि थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी ।

5.मु0अ0सं0-536/2016 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना कैण्ट, जनपद वाराणसी ।

 

बरामदगी का विवरण-

1.एक अदद तमंचा 315 बोर व 02 अदद जिंदा कारतूस ।

2.कुल 02 किग्रा 600 ग्राम गांजा ।

3.एक अदद कार(बिना नम्बर) की सीज ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल जी गुप्ता, थाना कोन, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

2.निरीक्षक श्री चन्द्रशेखर सिंह, चौकी प्रभारी चांचीकला, थाना कोन, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

3.उ0नि0 मनोज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चकरिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

4.उ0नि0 वंश नारायण राय, चौकी प्रभारी बागेसोती, थाना कोन, जनपद सोनभद्र मय टीम ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!