Advertisement

बीकानेर-चार युवकों ने पुलिस थाने में मचाया हंगामा, गिरफ्तार कर किया हवालात में बंद

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

मंगलवार रात पुलिस के सामने ही चार युवकों ने बेकाबू होकर हाथापाई शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार कर लिया। सुरजनसर निवासी चार युवकों को अपने ही परिवार की एक महिला से मारपीट के मामले में पुलिस थाने बुलाया गया था, जहां समझाइश देने के दौरान 25 वर्षीय महेन्द्र मेघवाल,22 वर्षीय खेताराम मेघवाल,28 वर्षीय भंवरलाल मेघवाल और 21 वर्षीय बिरजाराम मेघवाल गुस्से में आ गए और थाने में हंगामा करने लगे। स्थिति बिगड़ते देख हैड कांस्टेबल हरिराम ने चारों युवकों को काबू में किया और थाने में हवालात में बंद कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!