Advertisement

सोनभद्र -ऊषा पांडेय *सम्पति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित

ऊषा पांडेय *सम्पति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित

 

 

(सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि 11 जुलाई पर घोषित सम्मान समिति के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को कीया गया)

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र।सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष एवम संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की पूज्यनिया माता जी *सम्पति देवी* की *पांचवी पुण्यतिथि* पर संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा घोषित संपति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान रविवार देर शाम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा राबर्ट्सगंज निवासी सेवा निवृत शिक्षिका वरिष्ठ महिला ऊषा पांडेय को उनके निवास स्थान पर दिया गया। जिसमे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ऊषा पांडेय को अंगवस्त्र, संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवम श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत ऊषा पांडेय ने संस्था सोनंचल नव निर्माण समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सम्मान को पाकर बहुत ही अभिभूत हूं और संस्था के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करती हूं।

इस मौके पर आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बताया कि उनकी मां सम्पति देवी एक कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला थी। उन्होने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और हम सभी भाईयों को सामाजिक और आध्यात्मिक संस्कार देते हुए एक सूत्र में बांध कर रखते हुए पारिवारिक एकता के महत्व को समझाया। इसलिए उनकी स्मृति में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर यह सम्मान एक कुशल गृहणी को दिया जाता है। इस अवसर पर सभा में उपस्थित संस्था के संरक्षक पंडित मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने कहा कि संपति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस बार का “सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” जानी मानी कवियत्री डा रचना तिवारी जी की पूज्यनीया माता जी सेवा निवृत शिक्षिका जी आई सी इंटर कालेज ऊषा पांडेय राबर्ट्सगंज को दिया जाएगा। संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा यह सम्मान प्रतिवर्ष संस्था की संरक्षिका रह चुकी संपत्ति देवी की पुण्य तिथि ग्यारह जुलाई को एक ऐसी महिला को देने की घोषणा की जाती है जो एक कुशल गृहणी के रूप में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करती हैं। और इस बार संपत्ति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर यह सम्मान ऊषा पांडेय को देने का निर्णय लिया गया था जो संस्था के सदस्यो द्वारा सम्मानित किए जाने वाली महिला के घर जाकर समिति के सदस्यों द्वारा दिया जाता है। और आज उसी क्रम में यह सम्मान ऊषा पांडेय जी को दिया गया है।

इस अवसर पर हिमांशु मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, अनुराग मिश्र, डा रचना तिवारी आदि उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!