Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ-अभ्यारण्य सालरिया सुसनेर में गोवर्धन पूजा की

सत्यार्थ न्यूज ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सुसनेर,सोयत कला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौ-अभ्यारण्य सालरिया सुसनेर में गोवर्धन पूजा की

सुसनेर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुसनेर के समीप स्थित श्री कामधेनु गौ अभ्यारण्य सालरिया पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा एवं गौमाता की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगल कामना की

इस अवसर पर परमहंस प्रज्ञानांनद महाराज, स्वामी गोपालानंद सरस्वती, पशु चिकित्सा मंत्री लखनसिह पटेल, राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, आगर विधायक मधु गहलोत, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, बद्रीलाल सोनी, फूलचंद वेदिया, मुरलीधर पाटीदार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा, गोविंदसिंह बरखेडी एवं प्रेम मस्ताना सहित स्वामी ग्वालानंद, गोबर गोपालदास, गौ शरणानंद महाराज, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर उपस्थित रहे

हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत् प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को गौ-अभ्यारण्य सालरिया सुसनेर में गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में शामिल होने हेलिकॉप्टर से पहुंचे थे। इस दौरान हेलीपेड गौ-अभ्यारण्य सालरिया पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनप्रतिनिधियों द्वारा अगवानी की गई तथा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत् किया गया
इस अवसर पर पशु चिकित्सा मंत्री लखनसिह पटेल, सांसद रोडमल नागर, विधायक आगर मधु गहलोत, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, गौ अभ्यारण्य प्रबंधक शिवराज शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया, सोयत मण्डल अध्यक्ष मोहनसिंह गुंदलावदा, नलखेड़ा मण्डल अध्यक्ष पवन वेदिया, बड़ागांव मण्डल अध्यक्ष जेपी जामलिया, नगर परिषद नलखेड़ा अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय सोनी, सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह आदि उपस्थित थे

भाजपा में दिखी गुटबाजी

उक्त कार्यक्रम के दौरान भाजपा में जमकर गुटबाजी दिखाई दी। जहां हेलीपैड पर मुख्यमंत्री से आगमन से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कानड बाबूलाल बिजापारी एवं बडौद नगर परिषद उपाध्यक्ष लालसिंह राजपूत में दीपावली की शुभकामनाएं देते देते अचानक मां बहन की गालियां की शुरुआत आपस में हो गयी नोबत हाथापाई तक पहुँच गयी थी

कार्यकर्ताओ एवं नेताओ ने दोनों को समझा कर अलग किया

वही मंच से सभी पूर्व विधायक गणो का नाम स्वागत के लिए पुकारा गया परन्तु तत्कालीन विधायक राणा विक्रमसिंह का नाम ना आयोजको द्वारा बोला गया ना ही संगठन की ओर से दिया गया

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!