Advertisement

बीकानेर-सुबह देश और राज्यों से बड़ी खबरें एक साथ

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें

*=============================*

*1* रूस में द्विपक्षीय बातचीत से पहले मोदी-पुतिन गले मिले, PM बोले- रूस-यूक्रेन जंग केवल बातचीत से रुकेगी; भारत इसमें हर मदद देने को तैयार

*2* रूस में चीनी राष्ट्रपति से मिलेंगे PM मोदी, आज 2 साल बाद मुलाकात होगी, दोनों नेता BRICS समिट के लिए कजान में हैं

*3* कानूनों में स्पष्टता की कमी से न्यायिक हस्तक्षेप की पड़ेगी जरूरत, गृह मंत्री अमित शाह का बयान

*4* गुजरात विधानसभा के विधायकों को संबोधित करते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने न्यायिक हस्तक्षेप की गुंजाइश को कम करने के लिए कानूनों का मसौदा तैयार करने में विधायी स्पष्टता के महत्व पर जोर दिया है

*5* वक्फ बिल पर JPC मीटिंग में भिड़े भाजपा-TMC सांसद, कल्याण बनर्जी ने बोतल फोड़ी, चेयरमैन की ओर फेंकी; एक दिन के लिए सस्पेंड

*6* तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी को अमर्यादित आचरण के लिए वक्फ विधेयक संबंधी संसदीय समिति से एक दिन के लिए निलंबित किया गया है। दरअसल वक्फ बोर्ड की बैठक में भाजपा और टीएमसी के सांसदों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा कि इस झड़प में टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी चोटिल हो गए

*7* यमुना की सफाई पर सात सालों में 7000 करोड़ खर्च, लेकिन पीना तो दूर, छूने लायक भी नहीं पानी,स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यमुना के गंदे पानी में हाथ डालना भी बीमारियों को न्योता देने जैसा है। दिल्ली के साथ साथ इसका सबसे बड़ा नुकसान उन लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिनकी जिंदगी यमुना पर ही आश्रित है।

*8* दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी (DPCC) के एक आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2017-18 से 2020-21 के बीच पांच वर्षों में यमुना की सफाई में जुटे विभिन्न विभागों को 6856.9 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी

*9* लोकसभा रिजल्ट के फार्मूले से MVA की सीट शेयरिंग तय, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100, NCP शरद 80-85 सीटों पर लड़ेगी,सुत्रो की जानकारी आज हो सकता ऐलान

*10* “महाराष्ट्र: पिता को बीजेपी ने दिया टिकट, फिर भी बेटे ने छोड़ दी पार्टी, नवी मुंबई में हो सकता है नुकसान, बेटा शरद पवार गुट पार्टी में शामिल

*11* जिसके हाथ दाऊद के साथ, उसे नहीं दे सकते समर्थन; अजित पवार के MLA के खिलाफ BJP में बवाल

*12* महाराष्ट्र चुनाव में शिवसेना ने जारी की 45 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, एकनाथ शिंदे ठाणे के कोपरी से भरेंगे हुंकार

*13* गुजरात के गांधीनगर में नकली जज पकड़ा गया, फर्जी कोर्ट चला रहा था; विवादित मामलों में फैसले देकर 100 एकड़ जमीन भी हड़पी

*14* अनिल अंबानी की डिफेंस कंपनी बनाएगी विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियार, 10000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

*15* हुंडई मोटर के शेयर में 30 फीसदी का उछाल संभव, निराशाजनक लिस्टिंग के बाद भी मोतीलाल ओसवाल स्टॉक पर है बुलिश

*16* फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का मुनाफा 388% बढ़ा, 36 करोड़ से बढ़कर 176 करोड़ रुपए हुआ, जुलाई-सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 68% बढ़ा

*17* अडाणी ग्रीन का दूसरी तिमाही में मुनाफा 39% बढ़ा, इनकम 30% बढ़कर ₹3,376 करोड़ रही, शेयर ने एक साल में 91% रिटर्न दिया

*18* साइक्लोन दाना 25 अक्टूबर को ओडिशा-बंगाल से टकराएगा, बेंगलुरु में 6 घंटे में 6 इंच बारिश; साउथ-ईस्ट रेलवे की 150 ट्रेनें कैंसिल

*19* बेंगलुरु में भारी बारिश से हाहाकार; आज स्कूलों में छुट्टी, निर्माणाधीन इमारत ढही, तीन लोगों के शव मिले
*==============================*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!