Advertisement

सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल की समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति के सदस्यों ने बेस अस्पताल की समस्यायों को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सौंपा ज्ञापन।

(चमोली)-22 अक्टूबर
रिपोर्ट- धीरज खण्डूडी

बेस अस्पताल संघर्ष समिति के सदस्यों ने कर्णप्रयाग विधायक अनिल नोटियाल के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर सिमली बेस अस्पताल की समस्यायों से अवगत कराया व ज्ञापन सौंपा।

मुख्यमंत्री को दिये गये ज्ञापन के सन्दर्भ जानकारी देते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व में घोषित बेस अस्पताल को पून महिला बेस के स्थान पर बेस अस्पताल किये जाने ज्ञापन सौंपा है।

विधायक अनिल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सिमली महिला बेस उप चिकित्सालय पूर्ण बेस का दर्जा देकर सिमली में जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी तथा समस्त बेस संघर्ष समिति को भरोसा दिलाया कि राज्य स्थापना दिवस नौ नवम्बर तक समस्या का समाधान होगा।

मुख्यमंत्री को मिलें शिष्टमंडल में संघर्ष समिति के संरक्षक महेश डिमरी,अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य बिनोद नेगी, खिलदेव सिंह रावत, जयदीप गैरोला,बृजेश बिष्ट,सौरभ सिंह गांगुली, रणधिर सिंह पूण्डिर,गायत्री देवी आदि मौजूद रहे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!