Advertisement

अन्तर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन (महिला वर्ग)प्रतियोगिता 2024 अम्बिका महाविद्यालय पल्लू ने अपने नाम किया !

अन्तर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन (महिला वर्ग)प्रतियोगिता 2024 अम्बिका महाविद्यालय पल्लू ने अपने नाम किया !

हनुमानगढ़ संवाददाता अलीशेर


हनुमानगढ़ / पल्लू अम्बिका महाविद्यालय खेल ग्राउंड में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर अन्तर महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2024 राजकीय SBD महाविद्यालय सरदारशहर व अम्बिका महाविद्यालय पल्लू के मध्य खेला गया जिसमें अम्बिका महाविद्यालय ने 2-0 से बढ़त बनाकर विजय हासिल की ! कार्यक्रम अध्यक्षता MGSU ऑब्जर्वर डॉ. धर्मवीर सिंह शेखावत , मुख्य अतिथि महाविद्यालय सरक्षक सत्यनारायण जोशी , डॉ. विक्रम नुईया, मामराज कुकना (अध्यक्ष , ग्राम सहकारी समिति ,नैयासर), जसवंत खंडेलवाल, सरपंच श्रीमति सुनीता जोशी रहे ! प्राचार्य डॉ. तेजपाल शर्मा ने बताया की इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालय की कुल 14 टीमों ने भाग लिया है प्रतियोगिता विश्व विद्यालय प्रतिनिधियों के सानिध्य में शांति पूर्वक संपन्न हुआ समस्त प्रतिभागी खिलाड़ी छात्राओ , टीम मैनेजर का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया ! महाविद्यालय निदेशक देवकीनंदन जोशी ने संबोधित करते महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन विजेता, उपविजेता टीम को बधाई दी तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा बताया की सत्र 2024-25 में महाविद्यालय तीन विभिन्न टूर्नामेंट में विजेता हासिल की है इसके लिए समस्त सहयोगी शारीरिक शिक्षक , विधार्थियों, महाविद्यालय स्टॉफ, खेल प्रेमियों को बधाई दी व आभार व्यक्त किया ! मामराज कुकना ने वक्तव्य में विधार्थी के जीवन में खेल का आज के इस आधुनिक दौर में क्या महत्व है पर विचार रखा तथा फोन, सोशल मीडिया, नशे से बचने का एक मात्र नियमित ग्राउंड में आने से ही सम्भव है ! एलबीएम आईटीआई निदेशक दलीप शर्मा कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए महाविद्यालय प्रशासन का खेल के प्रति पल्लू क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने और अलख जगाने का काम किया है इससे ग्रामीण परिवेश के विधार्थियों को लाभ मिलेगा ! विजेता व उपविजेता टीम को आकर्षक ट्राफी व मैडम के नवाजा गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के सम्मापन की घोषणा की गई !

सत्यार्थ न्यूज चैनल जिला हनुमानगढ़ संवाददाता अलीशेर की रिपोर्ट। +919785510338

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!