Advertisement

सोनभद्र -थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 82 किलोग्राम गौ मांस(बछड़ा), के साथ तीन को किया गिरफ्तार,

 

 

थाना पिपरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 82 किलोग्राम गौ मांस(बछड़ा), के साथ तीन को किया गिरफ्तार,

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

श्री अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक पिपरी के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों व गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना पिपरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 18.10.2024 को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन तिराहा के पास से 03 नफर अभियुक्तगण 01.विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम खेलावन निवासी वार्ड नं0- 06 शिवापार्क रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र मूल पता ग्राम गणेशपुर थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब 44 वर्ष, 02.आकाश उर्फ पिन्टू कुमार साहनी पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद साहनी निवासी वार्ड नं0-03 अम्बेडकर पार्क के पिछे तुर्रा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष, 03. मोहम्मद बीर साहब कुरैशी उर्फ सूफी अली उर्फ मोनू पुत्र स्व0 मंशूर आलम कुरैशी उर्फ आजाद मास्टर निवासी वार्ड नं0-04 दर्जी मार्केट इमाम चौक के पास रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 82 किलोग्राम गौ मांस(बछड़ा), एक चापड़ व दो चाकू बरामद किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना पिपरी पर मु0अ0सं0 138/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम व 4/25 आर्म्स एक्ट एवं 325,61(2), बी.एन.एस. का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण

1. विजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम खेलावन निवासी वार्ड नं0- 06 शिवापार्क रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र मूल पता ग्राम गणेशपुर थाना करमा सोनभद्र उम्र करीब 44 वर्ष।

2. आकाश उर्फ पिन्टू कुमार साहनी पुत्र स्व0 गंगा प्रसाद साहनी निवासी वार्ड नं0-03 अम्बेडकर पार्क के पिछे तुर्रा थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 30 वर्ष।

3. मोहम्मद वीर साहब कुरैशी उर्फ सूफी अली उर्फ मोनू पुत्र स्व0 मंशूर आलम कुरैशी उर्फ आजाद मास्टर निवासी वार्ड नं0-04 दर्जी मार्केट इमाम चौक के पास रेनुकूट थाना पिपरी सोनभद्र उम्र करीब 24 वर्ष।

 

बरामदगी का विवरणः-

अभियुक्तगण के कब्जे से 82 कि0ग्रा0 गौं मांस (बछडा), 01 अदद चापड व 02 अदद चाकू बरामद।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

2. व0उ0नि0 शशिभूषण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

3. उ0नि0 नरेन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

4. हे0का0 अरविन्द कुमार थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

5. हे0का0 रमेश सिंह कुशवाहा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

6. का0 मनीष तिवारी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!