ज्ञानेंद्र इंदौरकर जिला ब्यूरो चीफ छिंदवाड़ा एमपी
झोलाछाप डॉक्टर की बल्ले-बल्ले
मेडिकल स्टोर की आड में चल रहे अवैध क्लिनिक
नगर बिछुआ एवं खमारपानी एवं खमरा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अवैध क्लीनिक संचालित
झोलाछाप डॉक्टर कर रहे मरीजों का इलाज स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़

बिछुआ न्यूज:- बिछुआ आदिवासी विकासखण्ड नगर परिषद बिछुआ एवं ग्राम खमारपानी, डोंगरगांव, सागौनवन, खमरा,थोटामाल, सिलौटा,गुलसी, सहित दर्जनों गांवों में झोलाछाप डॉक्टर दर्जनों मेडिकल व क्लिनिक अवैध तरीके से संचालित हो रहे है। जो इन गांवों की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर सीमावर्ती बिछुआ नगर,खमारपानी, डोंगरगांव, सागौनवन क्षेत्र के दर्जनों गांवों में अवैध क्लिनिक चल रहे है। यहां पर मेडिकल स्टोरों पर ही झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे है। इन गांवों की भोली भाली जनता के बीच ऐसा भ्रम पैदा किया हुआ है कि सरकारी अस्पताल की बजाय यहां पर पहुंचकर महंगे दामों में इलाज करवा रहे है। इसी वजह से कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। लेकिन इसके बावजूद इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां पर स्थानीय सहित सौसर क्षेत्र के प्रेक्टिसनर भी दुकानें खोलकर जमे हुए है। जब भी इनको कार्रवाई की भनक लगती है। दस पंद्रह दिन के लिए दुकानें बंद करके गायब हो जाते है।
चिकित्सकीय सुविधाओं के अभाव में खुले अवैध क्लीनिक
बिछुआ नगर एवं खमारपानी क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध तरीके प्रेक्टिस भी की जा रही है। लोगों से मोटी फीस वसूलकर झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल स्टोर के पीछे अलग से जगह बनाकर मरीजों का इलाज करते है। सामान्य बुखार सहित
अन्य बीमारी पर भी हजारों रुपए की दवाइयां दे दी जाती है। कई बार अज्ञानता के कारण हाई डोज की वजह से तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है। इसके बाद परिजन मरीज को लेकर जिला अस्पताल की तरफ भागते है। इन गांवों में अधिकांश मेडिकल स्टोर के साथ अवैध क्लिनिक भी चल रहे है।
इनकी कई बार शिकायत की फिर भी कार्रवाई नहीं होती है।
ग्रामीण भोलाराम साहू,उमाकांत साहू ने बताया कि झोलाछाप डॉक्टरों व अवैध प्रेक्टिसनरों के खिलाफ दर्जनों बार ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायतें चिकित्सा विभाग को की। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। रुपयों के लालच में ये लोग आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। इनको लेकर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी है लेकिन कार्यवाही नहीं होती इससे आहत हैं जनपद पंचायत अध्यक्ष सतीश भलावी से चर्चा कि गई तो उन्होंने भी कलेक्टर एवं सी एम एच ओ को पत्र लिखकर मांग किया है कि वैधानिक कार्यवाही करें अन्यथा भोलीभाली आदिवासी जनता का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इनका कहना है
अवैध क्लिनिक व मेडीकल स्टोर्स की शिकायतें प्राप्त हुई है। जल्द ही बिछुआ नगर एवं खमारपानी ऐसे स्थानों पर कार्यवाही की जाएगी।
डाक्टर
नीलेश सिड्डाम
बीएमओ सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र बिछुआ
इनका कहना है।
बिछुआ एवं खमारपानी में आगे मेडिकल स्टोर और पीछे चलता है क्लीनिक छोटी-मोटी बीमारी होने पर ग्रामीण इन अवैध क्लिनिक संचालकों के पास पहुंचते है। यहां पर बीमारी के लक्षण देखकर पहले उन्हें डराया जाता है और इसके बाद मोटी रकम लेकर उनके इलाज के लिए कर अमानक दवाइयां दी जाती है।
पाला सरेयाम
जनपद पंचायत
सदस्य बिछुआ
इनका कहना है।
इनके पास न तो डॉक्टर की योग्यता है और न ही कोई डिग्री। अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक भी दूसरों के नाम से मेडिकल स्टोर संचालित करते है। और इलाज भी करते हैं जो उचित नहीं है।
सतीश भलावी
अध्यक्ष
जनपद पंचायत बिछुआ


















Leave a Reply