Advertisement

महाराजा श्री अजमीढ़ जयंती पर मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने निकाला चल समारोह

सत्यार्थ न्यूज-ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली सुसनेर,सोयत कला

महाराजा श्री अजमीढ़ जयंती पर मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज ने निकाला चल समारोह

अतिथियों ने सम्बोधित कर प्रतिभावान युवक-युवतियों को किया सम्मानित 

सुसनेर ‌नगर में मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के आदि पुरुष श्री अजमीढ़ जी महाराज की जयंती प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा गुरुवार को नगर में बड़ी धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ अजमीढ़ मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्णकार समाज द्वारा नगर में चल समारोह निकाला गया। चल समारोह की शुरुआत महुडी दरवाजा स्थित श्री राधे कृष्ण मन्दिर से हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मठ पहुंचा। जहां मुख्य अतिथि के तौर पर समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजमल सोनी,  प्रदेश महामंत्री देवीलाल सोनी, पूर्व बद्रीलाल सोनी, विधायक भेरूसिंह परिहार बापू, पुर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, संरक्षक हीरालाल सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के जिलाध्यक्ष मांगीलाल सोनी पत्रकार ने की। विशेष अतिथि युवा जिलाध्यक्ष ऋतुराज सोनी, नगर अध्यक्ष अशोक सोनी, युवा नगर अध्यक्ष नवनीत सोनी, युवा अजमीढ़ अध्यक्ष दीपक सोनी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन,  नगर परिषद विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह आदि मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने महराजा अजमीढ जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समाज के प्रतिभावान युवक युवतियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा सम्बोधित भी किया गया। इस अवसर पर नगर सहित सोयत, नलखेड़ा, आगर, मोडी, कानड़, सहीत जिलेभर से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। संचालन समाज के सत्यनारायण सोनी ने किया व आभार नगर अध्यक्ष अशोक सोनी ने माना। समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!