Advertisement

एससी वर्ग के लोगो को नहीं मिल रहा लाभ विकास से कोसों दूर ग्रामीण योजनाओं का नही मिला आज तक लाभ।

लोकेशन – नरसिंहगढ़
रिपोर्टर मोहित नाहर

एससी वर्ग के लोगो को नहीं मिल रहा लाभ विकास से कोसों दूर ग्रामीण योजनाओं का नही मिला आज तक लाभ।

एक और शासन प्रशासन गांव गरीब मजदूर के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का भरपूर प्रचार प्रचार करते हुए लाभ दिलाने का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी ओर जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी शासन की उन महत्वपूर्ण योजनाओं पर पलीता लगाने में कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हम आज आपको कुछ ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे एक ऐसी ग्राम पंचायत जहां पर विकास और योजनाओं के नाम पर गांव के भोले भाले लोगो से बड़े बड़े दावे तो किए गए मगर क्या जिम्ममेदारो ने कभी उस और ध्यान दिया,,, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है ,,आखिर क्यों ग्राम पंचायत के नागरिकों का गुस्सा फूटा ,,, जी हां हम बात कर रहे हैं नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पिपलिया रसोड़ा की जहां पर ग्रामीण आज भी विकास से कोसों दूर है मोहल्ले की महिला पुरुषो ने आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक हमे पीने का पानी ,शौचालय,पेंशन ,आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया । ,,, ग्राम पंचायत में निवास करने वाले परिवारों ने केमरे के सामने अपना दर्द बयां किया , गांव के मोहल्ले के करीब दर्जन भर ग्रामीण महिला और पुरुषों ने ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर शासकीय योजनाओं से वंचित रखने और अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ और पात्र हितग्राहियों को वंचित रखने का आरोप लगाया , ,,,,

हाल ही में ग्राम पंचायत पिपलिया रसोड़ा को 24 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का आवंटन मिला था आवंटन होने के बाद शासन द्वारा 7 सदस्य जांच कमेटी गठित की गई जो ग्राम पंचायत के पात्र हितग्राही के घर जाकर सत्यापन करेगी सत्यापन के बाद हितग्राही को आवास आवंटित होगा,,, सत्यापन के लिए जांच टीम द्वारा 24 प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों को पात्र किया गया मगर अब बड़ा सवाल आता है कि आखिर सात सदस्य जांच टीम ने सत्यापन के बाद 24 हितग्राही को पात्र किया तो वह अपात्र कैसे हो गए जब इसके बारे में ग्राम पंचायत सरपंच से बात की गई तो हकीकत कुछ और ही मिली ,,, पहले जांच दल ने 24 लोगों को पात्र किया बाद में उसी जांच दल द्वारा 16 लोगो को अपात्र घोषित कर दिया 8 लोग ही पात्र बचे आखिर 16 लोग अपात्र कैसे हो गए यह जिम्मेदार अधिकारियों पर भी सवाल खड़े करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!