गौरा/फतनपुर
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)
मिनी लोडर ने मारी ई रिक्शा को जोरदार टक्कर, ई रिक्शा सवार लोगों को आई चोटें

गौरा। फतनपुर थाना क्षेत्र के गौरा हॉस्पिटल के समीप एक मिनी लोडर (UP/70/PT/0269) और ई रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों को कहना है की लोडर पर डीजे का साउंड और जनरेटर लदा हुआ था लोडर के ड्राइवर को नीद आ जाने के कारण लोडर ने खड़े ई रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा और डीजे में सवार कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं टक्कर के बाद लोडर पलट गया और लोडर का ड्राइवर गाड़ी पलटने के बाद गाड़ी को स्टार्ट ही छोड़ कर मौके से भाग निकला पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को गौरा सीएचसी ले जाया गया।












Leave a Reply