तीन दिवसीय पूजा अर्चना कर किया गया मां दुर्गा मूर्ति का विसर्जन
म्योरपुर सोनभद्र /विजय कुमार यादव

। म्योरपुर ग्राम पंचायत पड़री टोला खंता में मां दुर्गा पूजा सेवा समिति के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय पूजा अर्चना सुचारू रूप से संपन्न हुआ।पूजा अर्चना के बाद तीनों दिन लगातार हवन,पूजन विधि विधान से करते हुए गांव के बच्चों द्वारा नृत्य प्रस्तुत कराया गया तत्पश्चात हवन पूजन के बाद मां दुर्गा रूप में नव कन्याओं को भोजन कराकर साथ में भैरो जी को भी भोजन कराया गया।इसके बाद आज मां दुर्गा जी की मूर्ति को विसर्जन किया गया विसर्जन के अंतिम दिन में अध्यक्ष अमरेश यादव,शिव शक्ति सेवा समिति के संयोजक कृष्ण गोविंद यादव उर्फ सोनू कोषाध्यक्ष लालबाबू ,संदीप,अशोक,विनोद, तमाम ग्रामीण एवं माताएं बहनें काफी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।















Leave a Reply