सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
श्रीडूंगरगढ पुलिस द्वारा अवैध शराब को लेकर चलाए गए ऑपरेशन के तहत एक होटल से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है। एसएचओ इंद्र कुमार से मिली जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल भगवाना राम की टीम द्वारा बीकानेर रोड नेशनल हाइवे 11 पर स्थित देसी ठाठ होटल पर शराब बिक्री की सूचना पर होटल पर छापा मारा गया तो डीप फ्रीज से बियर की 73 बोतल जब्ती की गई। आरोपी के पास कोई दस्तावेज नहीं होने के कारण आरोपी युवक पवन कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद सोनी निवासी बिंझासर को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल भगवानाराम, पुनीत कुमार व बद्रीलाल की टीम द्वारा कार्रवाई को अंजाम दिया गया और एएसआई रविंदर सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया जहां उसको जैल भेजने के निर्देश दिए गए।


















Leave a Reply