Advertisement

बीकानेर-44 फुट ऊंची 51 लाख की लागत अष्ट धातु से बनी सफेद घोड़ी पर सवार गौरक्षक वीर बिग्गा जी की मूर्ति का हुआ लोकापर्ण

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव रिड़ी में वीर बिग्गाजी की शीश देवली धाम में मंदिर में श्रद्धालुओं ने विशेष आयोजन संपन्न किया है। गांव रीडी में गौरक्षक वीर बिग्गाजी महाराज की 21 क्विटंल वजनी सफेद घोड़े पर सवार वीर बिग्गाजी की मूर्ति का लोकार्पण शनिवार को अभिजीत मुहूर्त में किया गया है। जयपुर से लाई गई 51 लाख की अष्टधातु से निर्मित मूर्ति का उद्घाटन सरपंच गुड्डीदेवी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में हेतराम जाखड़, पंचायत समिति सदस्य पार्वती देवी पत्नी मनसुखनाथ जाखड़, उपसरपंच शांतिदेवी पत्नी लिखमाराम जाखड़ मुन्नीराम जाखड़ ने किया। इस दौरान वीर बिग्गाजी नवयवुक मेला कमेटी के कमेटी के युवाओं ने आयोजन की तैयारियां की व सभी ग्रामीण समारोह में शामिल हुए है। मूर्ति का पूजन पंडित कैलाश शास्त्री ने विधि विधान पूर्ण करवाया। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ जयकारे लगाए मूर्ति का लोकापर्ण कर तिलक लगाया गया व फुलमाला पहनाई गई। ग्रामीणों धोक लगाकर मन्नतें मांगी। ग्राम विकास अधिकारी सीताराम जाखड़ ने बताया कि गांव में प्रवेश के साथ ही मूर्ति दूर-दूर से नजर आएगी। वीर बिग्गाजी महाराज की ये विशाल मूर्ति 27 फुट ऊंची चौकी के ऊपर 17 फुट ऊंची घोड़ी पर विराजित है जो कुल 44 फुट ऊंची है जिससे मूर्ति के दूर से दर्शन होंगे। लोकार्पण समारोह में सरपंच, उपसरपंच प्रतिनिधियों सहित पुजारी दुलाराम तावानीयां, सत्यनारायण भारद्वाज, चुनाराम जाखड़,मदनलाल जाखड़,रामकरण उमाराम जाखड़, नंदाराम जाखड़,ईश्वरनाथ जाखड़,गणेशाराम जाखड़, डालाराम जाखड़, मुन्नीराम जाखड़, राजू जाखड़, रामनिवास जाखड़, विजयपाल जाखड़ सहित गांव के अनेक मौजिज ग्रामीणों की उपस्थिति रही। यहां श्रीवीर बिग्गाजी मंदिर प्रांगण में 14 अक्टूबर को वीर बिग्गाजी महाराज का जागरण तथा 15 अक्टूबर को विशाल मेला भरेगा।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!