Advertisement

बीकानेर- 1.सालासर बालाजी के लिए धूमधाम से पैदल संघ रवाना। 2. आशा पुरा माँ स्वर्णकार मंदिर में माताजी को छप्पन भोग लगाया। 3. बंगाली भाइयों द्वारा दुर्गा पूजा में दुर्गाष्टमी को महिषासुर वध सजी सजीव झाँकी आज होगा भंडारा शाम की महाआरती का लाइव प्रसारण सत्यार्थ न्यूज के फेसबुक पेज पर होगा

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.सालासर बालाजी के लिए धूमधाम से पैदल संघ रवाना।

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव लिखमादेसर से आज सुबह सवा सात बजे ठाकुरजी मंदिर और हंसोजी धाम में पूजा अर्चना के बाद सालासर बालाजी के लिए धूमधाम से पैदल संघ रवाना हुआ। संघ संचालक पंडित बजरंगलाल तिवाड़ी ने बताया कि इस बार संघ की ये 10 वीं फेरी है और मार्ग में मेडिकल सेवाओं सहित अन्य सेवाएं पदयात्रियों को उपलब्ध होगी। गांव के पवन सिद्ध, गोविंद पारीक, सत्तुनाथ, प्रदीप जोशी, विश्वनाथ ज्याणी, रामावतार पारीक सहित अनेक ग्रामीणों ने पदयात्रियों को फुलमालाएं पहना कर उनका भव्य स्वागत करते हुए यात्रा की शुभकामनाएं दी।

2.आशा पुरा माँ स्वर्णकार मंदिर में माताजी को छप्पन भोग लगाया।

ताल मैदान के पास स्थित आशा पुरा माता स्वर्णकार मंदिर में शुक्रवार शाम माँ को 56 भोग का प्रसाद भोग लगाया गया। स्वर्णकार नवयुवक मंडल द्वारा अपनी सेवाएं दी गई। मंदिर में आरती के बाद जयकारों के साथ छप्पन भोग लगाया गया। इस दौरान समाज के अनेक लोग शामिल रहें व पूजन में भाग लिया। सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।

3.बंगाली भाइयों द्वारा दुर्गा पूजा में दुर्गाष्टमी को महिषासुर वध सजी सजीव झाँकी आज होगा भंडारा शाम की महाआरती का लाइव प्रसारण सत्यार्थ न्यूज के फेसबुक पेज पर होगा

नवरात्रि के पावन पर्व पर श्रीडूंगरगढ में बंगाली भाइयों द्वारा तीसरी बार दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। श्रीडूंगरगढ़ में रहने वाले बंगाली परिवारों ने अपने परंपरागत दुर्गा पूजन को उल्लास व उत्साह से मनाते हुए बुधवार से पांच दिवसीय पूजन समारोह के रूप में प्रारंभ किया है। कस्बे में बिग्गा बास स्थित गणेश मंदिर पेड़ीवाल भवन के पास पंडाल को सजाया गया है। सुबह शाम माता की आरती व धूप होती है। कल दुर्गाष्टमी को माँ के दर्शन को सैंकड़ों भक्तों ने माता के दर्शन कर बंगाली पूजा के साक्षी बने महाआरती के बाद सजीव झांकी सजी जिसमे माता ने महिषासुर का वध किया। उसके बाद डांडिया गरबा का आयोजन किया गया। आज माता का भंडारा व शाम की महाआरती के बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमे विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। बता देवें सन्ध्याकालीन महाआरती का लाइव प्रसारण सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ के फेसबुक पेज पर किया जाता है। सभी जुड़े व घर बैठे करे माँ के दर्शन।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!