Advertisement

बाइक सवार को बचाने में पिकअप पलटी_-पिकअप में सवार 32 मजदूर घायल, 10 की हालत गंभीर

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा राजस्थान

अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा _शाहपुरा

 

बाइक सवार को बचाने में पिकअप पलटी_-पिकअप में सवार 32 मजदूर घायल, 10 की हालत गंभीर

भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र में स्टेट हाइवे पर मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप गुरुवार को हादसे का शिकार हो गई। पिकअप के सामने अचानक बाइक सवार के आ जाने से उन्हें बचाने के दौरान गाड़ी बेकाबू होकर सड़क पलट गई।हादसे में पिकअप में सवार समेत 32 मजदूर घायल हो गए. इनमें से 10 से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

उनियारा भीम नेशनल हाइवे 148 डी कनेछन कलां तिराए पर पिकअप में सवार ये सभी मजदूर शाहपुरा के पास फसल कटाई का काम करके वापिस अपने घर गांव राज्यास लौट रहे थे। इस दौरान कनेछन के पास पिकअप के सामने एक बाइक सवार के आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई।जिससे पिकअप में सवार सभी लोगों को चोटें आई है। पिकअप पलटी खाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शाहपुरा सेटेलाइट हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

मजदूर के परिजन चांदमल ने बताया कि करीब 35 से 36 मजदूर पिकअप में सवार होकर शाहपुरा से अपने गांव राज्यास लौट रहे थे। सभी मजदूर शाहपुरा के पास ज्वार की फसल काटने का काम करने गए थे और काम खत्म करने के बाद वापस अपने गांव राज्यास लौट रहे थे।

तीन माह पहले भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में मांडल से बरडोद जा रही एक पिकअप पलट गई थे। इसमें 28 से अधिक लोग घायल हो गए, 10 लोगों को ज्यादा चोटें आई थी, जिसमे नारायण माली की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!