Advertisement

बीकानेर-1.मारपीट कर निकली जातिसूचक गालिया जान से मारने की नीयत से युवक के पीछे दौड़ाई गाड़ी 2. नीलगाय अचानक सामने अनियंत्रित होकर स्लिप हुई गाड़ी, गंभीर चोट लगने से युवक की मौत

सवांददाता ब्युरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

1.मारपीट कर निकली जातिसूचक गालिया जान से मारने की नीयत से युवक के पीछे दौड़ाई गाड़ी

श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के गांव बिग्गा में एक युवक पर जान से मारने की नीयत से गाड़ी पीछे दौड़ाने तथा मारपीट कर जातिसूचक गालिया निकालकर अपमानित करने का मामला सामने आया है। बिग्गा निवासी 40 वर्षीय रामेश्वरलाल पुत्र किशनाराम बावरी ने कुतांसर निवासी रामलाल पुत्र भंवरलाल जाट व इंदपालसर गुसाईंसर निवासी देवाराम पुत्र तेजाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने गांव बिग्गा में 1 जुलाई 2024 को करीब 7.30 बजे उसे जान से मारने की नीयत से उसके पीछे गाड़ी दौड़ाई। उसके साथ थाप मुक्कों से मारपीट की और जातिसूचक गालियां निकाल कर अपमानित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को सौंप दी है।

2. नीलगाय अचानक सामने अनियंत्रित होकर स्लिप हुई गाड़ी, गंभीर चोट लगने से युवक की मौत

देशनोक दर्शन कर घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर थाना क्षेत्र के नापासर-गुसाईंसर रोड़ पर 09 अक्टूबर की है। जहां पर महेन्द्र पुत्र मांगीलाल सोनी देशनोक करणी माता के दर्शन कर गांव को रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में अचानक से गाड़ी के आगे नीलगाय आ गयी। । वह सड़क पर सिर के बल गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक को हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई अशोक सोनी ने मर्ग दर्ज करवायी है।श्रीडूंगरगढ़ से देशनोक के बीच रास्ते में बड़ी संख्या में नील गाय और अन्य जानवर है, जो वाहनों से टकरा जाते है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!