Advertisement

रायबरेली : भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र की समस्त जनता द्वारा क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं जिलाधिकारी तिलोई और तहसीलदार से मुलाकात कर उक्त समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

www.satyarath.com

रिपोर्टर धनंजय सिंह जनई रायबरेली, उत्तर प्रदेश 

• भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र की समस्त जनता द्वारा क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं जिलाधिकारी तिलोई और तहसीलदार से मुलाकात कर उक्त समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

www.satyarath.com

रायबरेली : आज दिनांक 07/10/24 तहसील तिलोई परिसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पदाधिकारी एवं क्षेत्र की समस्त जनता, किसान भाई , बहनें और माताएं द्वारा क्षेत्र में हो रही विभिन्न समस्याओं

1. ग्राम सभा फूला में कोटा आवंटन में हुई धांधली के खिलाफ़।

2. राष्ट्रीय राजमार्ग रायबरेली से फैजाबाद रोड पर राजामऊ पुल में धीमी गति से हो रहा कार्य.

3. न्याय पंचायत में छुट्टा जानवरों के लिए गौशालाएं का निर्माण.

4. गढ़ेयरी से राजामऊ जर्जर मार्ग.

5. शंकरगंज जूनियर स्कूल से शंकरगंज प्राइमरी स्कूल तक जर्जर मार्ग

6. धान विक्रय केंद्र शंकरगंज में

7. राजा मऊ रोड से तिलोई रोड तक जर्जर मार्ग

के खिलाफ ज़िला उपाध्यक्ष विनोद सिंह और तहसील अध्यक्ष लल्लू बाबा के अध्यक्षता में जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ और संगठन के सभी पदाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी तिलोई और तहसीलदार से मुलाकात कर उक्त समस्याओं के खिलाफ ज्ञापन सौंपा गया तथा समस्त समस्याओं के साक्ष्य से अवगत कराया गया उप जिलाधिकारी तिलोई द्वारा फूला कोटा के लिए कमेटी गठित कर दी गई एवं पुनः मतदान के लिए और अन्य कार्य के लिए भी शीघ्र से शीघ्र उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर संगठन के समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे चुन्नू सिंह जिला अध्यक्ष ,विनोद सिंह ज़िला उपाध्यक्ष ,लल्लू बाबा तहसील अध्यक्ष ,अतीक तहसील उपाध्यक्ष ,अनुराग सिंह तहसील प्रवक्ता ,शैलेंद्र मिश्रा केंद्रीय लोक शिकायत एवं जन संस्थान जिला अध्यक्ष, विल्सन बाबा जिला उपाध्यक्ष ,अमेठी तहसील अध्यक्ष बैजनाथ मौर्य ,राम चरण ब्लॉक अध्यक्ष सिंहपुर ,श्याम बहादुर सिंह भदोरिया तिलोई ब्लॉक अध्यक्ष, राजू सिंह ब्लॉक प्रभारी तिलोई ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!