Advertisement

बीकानेर -वर्ष 2024 का चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार डॉ मदन सैनी को

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार 2024 इस बार राजस्थानी भाषा के विद्वान डॉ मदन सैनी को उनके कथा-संग्रह आस-औलाद पर प्रदान किया जाएगा। इस आशय की घोषणा रविवार को पर्यावरणविद एवं पुरस्कार समिति के अध्यक्ष ताराचंद इन्दौरिया ने की। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष पुरस्कृत कृति के लेखक के सम्मान में एक विशद समारोह का आयोजन कर उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रशस्तिपत्र के साथ इकतीस हजारे रुपये की राशि भेंट की जाती है। पुरस्कार का निर्णय तीन वरिष्ठ राजस्थानी लेखकों ने किया। डॉ मदन सैनी राजस्थानी में अस्सी के दशक से लेखन कर रहे है। राजस्थानी में उनके तीन कथा संग्रह प्रकाशित हैं। वहीं हिन्दी मे कथा, कविता तथा आलोचना, बाल साहित्य की अनेक कृतियां प्रकाशित हैं। राजस्थानी रामकाव्य के वे अनुसंधित्सु रहे हैं। उनकी कहानियां पाठ्यक्रम में भी शामिल रही हैं। पुरस्कार समिति के संयोजक डॉ चेतन स्वामी ने बताया कि इनलैंड सोमानी फांउडेशन विगत पांच वर्षों से यह पुरस्कार प्रदान कर रहा है। फांउडेशन के लक्ष्मी नारायण सोमानी राजस्थानी भाषा के विकास में राजस्थानी कहानी का विशेष योगदान मानते हैं, इसलिए कथा प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं तथा प्रतियोगिता में आनेवाली सभी कृतियों का सम्पूर्ण मूल्य चुकाया जाता है। यह पुरस्कार समारोह अगले दिनों में आयोजित होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!